निया शर्मा ने शेयर किया अपना कैंडी केन लुक

On: June 17, 2021 6:36 PM

मुंबई: अभिनेत्री निया शर्मा ने बुधवार को रेड-एंड-व्हाइट समर स्टाइल स्टेटमेंट चुना और इसे अपना कैंडी केन लुक बताया। निया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक रेड-एंड-व्हाइट चेकर्ड मिड-लेंथ ड्रेस में थाई हाई स्लिट और प्लंजिंग नेकलाइन के साथ नजर आ रही हैं।

उन्होंने हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया और इस शानदार लुक के लिए अपने बालों को स्ट्रेट रखा।

अभिनेत्री ने कैप्शन के तौर पर लिखा, यह मेरा कैंडी केन लुक है!

निया को हाल ही में तुम बेवफा हो गाने में देखा गया था, जिसमें अर्जुन बिजलानी और सौम्या जोशी भी थे। पायल देव और स्टेबिन बेन द्वारा गाया गया, और पायल देव द्वारा संगीत के साथ, इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने दिए हैं।

वह हाल ही में रवि दुबे और अचिंत कौर के साथ वेब सीरीज जमाई 2.0 के सीजन दो में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने काली : एक अग्निपरीक्षा, एक हजारों में मेरी बहना है और जमाई राजा जैसे शो से प्रसिद्धि पाई है। (आईएएनएस)

National Dastak

National Dastak Team अनुभवी पत्रकारों, संपादकों और विषय विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम है। यह टीम भारत, विश्व, राजनीति, ऑटोमोबाइल, व्यापार, शिक्षा, तकनीक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करती है। प्रत्येक लेख प्रकाशित होने से पहले तथ्यों की जांच और संपादकीय समीक्षा की जाती है, ताकि पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और अद्यतन जानकारी पहुंचाई जा सके।