बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, खाने के साथ भेजी कई जरूरी चीजें

On: December 24, 2022 6:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तस्वीर और वीडियो शेयर करते ही रहते हैं। इन दिनों वह लोगों की मदद करने में लगे हुए है। सलमान खान पिछले एक साल से महामारी से प्रभावित लोगों और इंडस्ट्री के लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में सलमान खान ने फिर से लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। देश के कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। जिसके चलते कई गांव और शहर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: निया शर्मा ने शेयर किया अपना कैंडी केन लुक

सलमान खान महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित गांव और शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत समाग्री पहुंचाने में जुटे हैं। बता दें, सलमान खान के साथ युवा सेना के नेता और आई लव मुंबई के अध्यक्ष राहुल एन कनल भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में राहुल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सलमान खान महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

अधिक पढ़ें: अनन्या का मिरर सेल्फी में दिखा स्वैग

राहुल एन कनल ने बताया कि, हमने लगभग 500 राशन किट पहुंचाई हैं। हर किट में पांच किलो चावल-गेहूं, दो किलो दाल, एक लीटर तेल, एक किलो चाय की पत्ती और दो किलो मिक्स मसाले हैं। हमने 50 हजार पानी की बोतलों का भी जरूरतमंदों के लिए इंतजाम किया है। इसके अलावा पांच हजार सेनेट्री नैपकिन और 50 हजार बिस्कुट के पैकेट भी बांटे हैं। हम लोगों को बर्तन के साथ बना बनाया खाना भी मुहैया करवा रहे हैं। यह सभी लोकल वॉलंटियर्स के जरिए किया जा रहा है।

National Dastak

Manshi Shukla ने 2015 में लॉन्च होने के बाद से एक वेब विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। वर्षों से, उन्होंने कंपनी की वेब एक्सपर्ट टीम का नेतृत्व किया है और 10,000 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं - ब्रेकिंग न्यूज, शिक्षा, नौकरियों, समीक्षाओं का मिश्रण, सहायक, उद्योग विश्लेषण , और अधिक।